Search

 
 
 

Ranchi News: लेक व्यू हॉस्पिटल ब्लड सेंट्रल में मनाया गया विश्व रक्तदान दिवस

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर लेक व्यू हॉस्पिटल ब्लड सेंट्रल बारियातू रांची में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर डॉ एम शरण और उनकी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. शिविर में करीब 50  लोगों ने रक्तदान किया.
 

Ranchi: विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर लेक व्यू हॉस्पिटल ब्लड सेंट्रल बारियातू रांची में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर डॉ एम शरण और उनकी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. शिविर में करीब 50  लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में पुरुष के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 

 

 

इस मौके पर डॉ एम शरण ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है. एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया. साथ ही बताया कि आज का दिन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है. हर स्वस्थ व्यक्ति को हर 3 से 4 महीने में रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान करने से लोग स्वस्थ रहते हैं और दूसरों के लिए जीवनदान का अवसर भी मिलता है.

 

 

लेक व्यू हॉस्पिटल ब्लड सेंटर की ओर से सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया. साथ ही सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना, स्वैच्छिक और निःशुल्क रक्तदान को बढ़ावा देना  और रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों, सर्जरी, दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की सहायता करना जैसे चीजों पर लोगों को जानकारी दी गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही