Search

 
 
 

World Environment Day : राज्यपाल ने कहा- पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की जरुरत

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से वृक्षारोपण करने और उनके संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.
 
  • पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से वृक्षारोपण करने और उनके संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया. 

 

गंगवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देना चाहिए. 

 

राज्यपाल ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और  भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही