Search

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

 

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड तथा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएफसीएल में वृक्षारोपण अभियान सहित विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया. इस वर्ष की थीम इंस्पायर्ड बाय नेचर फॉर क्लाइमेट फॉर आवर फ्यूचर है.  

 

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था.


एचएएसपी एवं जीएफए इकाइयों में कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण की रक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.


इस अवसर पर दोनों इकाइयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया. कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा सतत विकास के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष पर्यावरण जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए.


विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑन-द-स्पॉट एवं लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए. प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संबंधी विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया.


कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही. बीएफसीएल ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास से जुड़ी ऐसी पहलें जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//