Dhanbad News: 187वें वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर जिले के डीजीएमएस परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब में फोटोग्राफी एग्जिबिशन का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में डीजीएमएस के अधिकारियों के साथ कलाकारों और फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया. इस दौरान विभिन्न विषयों पर खींची गई तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया.
कार्यक्रम में बेहतर फोटोग्राफी के लिए चयनित फोटोग्राफरों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में धनबाद कैमरा क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव और डीजीएमएस के अधिकारी आर.टी. मांडेकर मुख्य रूप से मौजूद रहे.
धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:
धनबाद कैमरा क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले युवाओं और प्रतिभागियों के हुनर को कार्यशालाओं के माध्यम से निखारने का प्रयास किया जाता है. क्लब का उद्देश्य प्रतिभाशाली लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने में मदद करना है.
वहीं मुख्य अतिथि आर.टी. मांडेकर ने कहा कि आज के दौर में कैमरे के माध्यम से जीवन के खूबसूरत पलों को हमेशा के लिए कैद किया जा सकता है. एक तस्वीर बीते हुए पल की जीवंत कहानी बयां करती है. उन्होंने सभी फोटोग्राफरों और कला प्रेमियों को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

