Search

 
 
 

गणेश पंडालों में धूमधाम से हो रही पूजा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Ranchi News: महासमिति की ओर से इस बार प्राचीन भारतीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए भव्य गणेश पूजा पंडाल तैयार किया गया है. पंडाल की ऊंचाई और चौड़ाई करीब 25-25 फीट है. पूजा के दौरान प्रतिदिन शाम को संध्या आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा. इस बार भजन मंडली में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रहेगी.
 
गणेश पूजा
  • प्राचीन भारतीय परंपराओं से बना है पूजा पंडाल 

Ranchi News: कचहरी रोड स्थित गजराज पूजा महासमिति की ओर से लगातार 15वें वर्ष गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के साथ पांच दिवसीय गणेश पूजा की शुरुआत हुई. पूजा-अर्चना का अनुष्ठान पुजारी विनय मिश्रा ने कराया. इस दौरान गौरी-गणेश, वरुण, सूर्य सहित नवग्रहों की विधि-विधान से पूजा की गई. महासमिति की ओर से इस बार प्राचीन भारतीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए भव्य गणेश पूजा पंडाल तैयार किया गया है. पंडाल की ऊंचाई और चौड़ाई करीब 25-25 फीट है. पूजा के दौरान प्रतिदिन शाम को संध्या आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा. इस बार भजन मंडली में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रहेगी.


आयोजकों ने बताया कि 15 सितंबर को महाभोग, 17 सितंबर को महाभंडारा और 18 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन चडरी तालाब में किया जाएगा. पूजा पंडाल में गणेश भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. 

इसे भी पढ़ें -

 

15 वर्षों से हो रही पूजा

गजराज पूजा महासमिति द्वारा पिछले 15 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ स्थानीय लोगों को भारतीय परंपरा और संस्कृति से जोड़ना है.

 

आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति में अध्यक्ष विक्की वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हीरू सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, संस्थापक सह संरक्षक संतोष सिंह, सह कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष भोलू लकड़ा, मुख्य सलाहकार शिव प्रकाश सिंह, संरक्षक संजय सिंह और संयोजक शशि शर्मा समेत अन्य शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही