Search

पहलवानों ने कहा, बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे तक धरना जारी रहेगा, वृंदा करात को मंच पर आने नहीं दिया

 NewDelhi : दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में भारतीय पहलवानों का धरना-प्रदर्शन आज गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. आज खेल मंत्रालय ने पहलवानों के एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया. खबर है कि शास्त्री भवन में पहलवानों ने खेल सचिव और SAI के डीजी के साथ बातचीत की. पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की शिकायत की. पहलवानों का कहना था कि उनके साथ ठीक बर्ताव नहीं किया जाता है. पहलवानों ने चेतावनी दी कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा नहीं हो जाता है, तब तक  धरना जारी रहेगा. अधिकारियों से बातचीत के बाद पहलवान वापस धरना स्थल पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : एडिटर्स">https://lagatar.in/editors-guild-said-center-alone-cannot-decide-fake-news-danger-of-censorship-of-press/">एडिटर्स

गिल्ड ने कहा, केंद्र अकेले फेक न्यूज तय नहीं कर सकता, प्रेस की सेंसरशिप का खतरा

22 जनवरी को कुश्ती महासंघ ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को कुश्ती महासंघ ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. सूत्रों के अनुसार यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं.   सिंह ने आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से फोन पर बातचीत कर अपना पक्ष रखा. बृजभूषण ने सफाई दी कि उन्हें साजिशन फंसाया जा रहा है. आरोप में सच्चाई नहीं है. इसे भी पढ़ें :  कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-also-raged-on-the-amendment-in-it-rules-saying-it-is-a-covert-attack-on-freedom-of-expression/">कांग्रेस

भी आईटी नियमों में संशोधन पर भड़की, कहा, यह अभिव्यक्ति की आजादी पर चोरी-छिपे हमला है

भाजपा नेता बबिता फोगाट भी जंतर मंतर पहुंची

इससे पहले दोपहर में हरियाणा भाजपा की नेता बबिता फोगाट भी जंतर मंतर पहुंची. पहलवान बजरंग पुनिया ने जानकारी दी कि बबीता फोगाट सरकार की तरफ से मध्यस्थता के लिए आयी थीं. बबीता फोगाट ने कहा, सरकार पहलवानों के साथ है. कहा कि वह कोशिश करेंगी कि वे आज ही समाधान हो जाये. बबीता  ने कहा कि धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है. मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी.

बजरंग पूनिया ने वृंदा करात से कहा कि इसे राजनीति का अड्डा मत बनाइए

धरना स्थल पर आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नेता वृंदा करात पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पर पहुंच गयी. लेकिन पहलवानों ने वृंदा करात को मंच पर आने से मना किया. पहलवान बजरंग पूनिया ने वृंदा करात से कहा कि इसे राजनीति का अड्डा मत बनाइए.

ब्रजभूषण सिंह विदेश भाग सकते हैं

धरना देनेवालों में ओलंपिक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया जैसे पहलवान भी शामिल हैं. आज  सुबह पहलवान बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया कि ब्रजभूषण सिंह विदेश भाग सकते हैं.. सरकार को उन पर रखे. हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी पहलवानों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp