Search

 
 
 

कृति सेनन की ट्रोलिंग पोस्ट को लाइक करने पर यामी ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील लाइक करने को लेकर विवाद में आ गई.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील लाइक करने को लेकर विवाद में आ गई. यह रील कथित तौर पर कृति सनोन के खिलाफ थी, जिसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस के फैंस के बीच बहस छिड़ गई. अब यामी गौतम ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि यह जानबूझकर नहीं, बल्कि गलती से हुआ.

 

रील लाइक करने के बाद शुरू हुआ विवाद

हाल ही में ज़ी सिने अवार्ड्स में फिल्म तेरे इश्क में के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. वहीं फिल्म Haq में यामी गौतम की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया था.इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना था कि यह अवॉर्ड यामी गौतम को मिलना चाहिए था. इसी बीच मामला तब बढ़ गया जब यामी ने कृति के खिलाफ बताई जा रही एक रील को लाइक कर दिया.

 

 

यामी गौतम ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद यामी गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सफाई देते हुए लिखा -मुझे पता चला है कि मैंने एक ऐसी रील को लाइक किया है जो दूसरे अभिनेता को नीचा दिखाने वाली है. हमें हर दिन कई चीजों में टैग किया जाता है और यह भी उसी तरह दिखा.

यह बिल्कुल सच नहीं है और निश्चित रूप से जानबूझकर नहीं किया गया था. अगर ऐसा हुआ है तो यह गलती से क्लिक हो गया होगा.उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी सस्ती PR रणनीतियों का सहारा नहीं लिया और हमेशा अपने काम पर ही ध्यान दिया है.

 

मेरी कोई PR टीम नहीं है

यामी गौतम ने यह भी कहा कि उनकी कोई PR टीम नहीं है और उन्होंने बहुत पहले ही एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शोज को लेकर अपना स्टैंड साफ कर दिया था.एक्ट्रेस के मुताबिक, आज के क्लिकबेट के दौर में ऐसी छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से एक अच्छी प्रतिष्ठा बनाई है.

 

वीडियो में क्या था

जिस रील को यामी गौतम ने लाइक किया था, उसमें एक तरफ कृति सेनन की तस्वीर और दूसरी ओर यामी का एक पुराना वीडियो था. वीडियो में यामी कहती नजर आ रही थीं कि उन्होंने अवॉर्ड या बाहरी मान्यता की तलाश करना छोड़ दिया है.

 

 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम की पिछली फिल्म हक नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे.रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने पति और फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में कैमियो करती दिखाई दे सकती हैं, जो 19 मार्च को सिनेमा में रिलीज होने वाली है

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही