Search

 
 
 

रांची सहित 9 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, ठनका गिरने की संभावना

झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने रांची सहित नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.  इन जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई है. इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा भी चलने की उम्मीद है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.
 

Ranchi :   झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने रांची सहित नौ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई गई है.  कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है.

कौन-कौन से जिले होंगे प्रभावित

मौसम विभाग ने जिन 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें रांची, गढ़वा, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, खूंटी, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा शामिल हैं. लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सावधान और सतर्क रहें. वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही