Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड जगुआर में योग शिविर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड जगुआर परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड जगुआर परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा सहित कई जीवनशैली जनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण में भी सहायक है.

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया. योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व और दैनिक जीवन में इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

 

झारखंड जगुआर द्वारा पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ और तनावमुक्त पुलिस बल ही बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है.

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने और स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. अंत में प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया.

 

इस अवसर पर झारखंड जगुआर के पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे, पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्द्रजीत महथा सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही