Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योग बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है : चंद्र प्रकाश चौधरी

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रविवार को योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसका आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए. इस योग प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 16 स्कूलों से 160 बच्चों ने भाग लिया. सभी बच्चों ने अलग-अलग समूह में योग किया. चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक मजबूती ही नहीं प्रदान करता है. मानसिक रूप से भी बच्चों को प्रशिक्षित करने का काम करता है. यह पद्धति भारत की थी, जो पूरा विश्व अपनाने लगा है. आने वाले समय में इसमें कई बच्चे इसमें अपना भविष्य संवार सकेंगे. कार्यक्रम में बच्चों ने आर्टिस्टिक योगा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. बच्चों ने धार्मिक गीत में योग करते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया. इसे भी पढ़ें– मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/why-is-chief-minister-hemant-soren-suddenly-taking-rash-decisions/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन अचानक क्यों लेने लगे हैं ताबड़तोड़ फैसले!
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने किया. वहीं संचालन शैलेंद्र कुमार और प्रकाश सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने किया. मौके पर डीएवी बरकाकाना की प्राचार्य उर्मिला सिंह, रांची से योगा बियोंड रिलिजन की संस्थापक राफिया नाज, रामगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी विजय मेवाड़, झारखंड राज्य एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो और मुखिया किशुन राम मुंडा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– आर्थिक">https://lagatar.in/good-news-on-the-economic-front-india-will-be-the-worlds-third-largest-economy-by-2029-sbi-report/">आर्थिक

मोर्चे पर गुड न्यूज, 2029 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी : एसबीआई की रिपोर्ट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही