Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की है.
इसे भी पढ़ें:
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव की ओर से गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ मीडिया में लगातार आपत्तिजनक, अपमानजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही थीं. इस मामले में उन्हें 20 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. उनके जवाब, 26 सितंबर को हुई व्यक्तिगत सुनवाई और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद निष्कासन का फैसला लिया गया.
राकेश सिन्हा के अनुसार, योगेंद्र साव को इससे पहले भी अनुशासनहीनता के कारण 20 मार्च 2026 को पार्टी से निष्कासित किया गया था. बाद में अनुशासन का पालन करने का भरोसा देने और खेद जताने पर 25 जून 2026 को उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल किया गया था. इसके बावजूद फिर से आपत्तिजनक बयान देने और पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

