Search

 
 
 

Hazaribagh News: जमीन विवाद मामले में योगेंद्र साव की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन ने की गिरफ्तारी की मांग

Hazaribagh News: हजारीबाग परिसदन में सोमवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन की अहम बैठक हुई. बैठक में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के उस बयान की कड़ी निंदा की गई, जिसमें उन्होंने जमीन विवाद के मामले में अंचल अधिकारी के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था.
 
झारखंड प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन की बैठक

Hazaribagh News: जमीन विवाद के मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. एक ओर उनके बयान को लेकर उनकी ही पार्टी ने उनसे पल्ला झाड़ते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है, तो दूसरी ओर अब झारखंड प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन भी उनके खिलाफ खुलकर सामने आ गया है. 

इसे भी पढ़ें: 

हजारीबाग परिसदन में सोमवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन की अहम बैठक हुई. बैठक में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के उस बयान की कड़ी निंदा की गई, जिसमें उन्होंने जमीन विवाद के मामले में अंचल अधिकारी के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था.

 

बैठक के  हजारीबाग के असिस्टेंट कलेक्टर महेंद्र छोटन उरांव ने पत्रकारों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जमीन विवाद के मामले में अंचल अधिकारी के साथ पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने अमर्यादित व्यवहार करते हुए ‘आप’ शब्द का प्रयोग किया, जिसकी संगठन कड़ी निंदा करता है.

 

महेंद्र छोटन उरांव ने कहा कि सरकारी पद पर कार्यरत अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिला इकाई की मांग है कि पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.

 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जमीन विवाद का मामला अब सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया है. पूर्व मंत्री के बयान को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही