Search

 
 
 

योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर पर कहा, पुलिस गोली न मारे, तो क्या अपराधियों की गोली खाये?

अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है तो पुलिस के पास भी हमने इसीलिए पिस्तौल दी है कि वह भी उसके सामने उसका मुकाबला करें. उसे प्रशिक्षण दिया गया है कि जो जिस भाषा में समझें. उस भाषा में उसको समझायें.
 

Lucknow :  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठानेवालों पर आज करारा हमला बोला. कहा कि अगर पुलिस गोली न चलाये तो क्या अपराधियों की गोली खाये?. सीएम योगी ने अखिलेश का नाम लिये बिना कहा कि वो कहते हैं अपराधी को गोली क्यों मारी?  


मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि यदि अपराधी को गोली चलाने की आज़ादी है, तो पुलिस को भी यही आजादी है. कहा कि पुलिस को अपराधियों का मुकाबला करने और बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है.


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में सभी बड़े त्यौहार कुशलता पूर्वक संपन्न कराये गये हैं. कहीं कोई दंगा, फसाद नहीं हुआ. राज्य में अब कहीं भी गुंडा टैक्स नहीं लगता.


बता दें कि लखनऊ में आज मंगलवार को वैश्विक निवेशकों एवं उद्यमियों के लिए उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन किया गया.  ताज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिरकत की. 


सीएम योगी ने कहा कि हम प्रयास करते हैं कि कानून के दायरे में रहकर काम करें, लेकिन अगर सामने वाला व्यक्ति कानून से भयभीत नहीं है तो फिर उसको कानून के दायरे में लाकर कानून की भाषा समझाना पड़ता है. तात्कालिक परिस्थिति हो जाती है इसे समझाने में गोली चलानी पड़ती है, तो बहुत लोग टिप्पणी करने लग जाते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी? 
 

सीएम योगी ने कहा कि ये दोनों काम एक साथ नहीं चल सकते. अगर  अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है तो पुलिस के पास भी हमने इसीलिए पिस्तौल दी है कि वह भी उसके सामने उसका मुकाबला करें. उसे प्रशिक्षण दिया गया है कि जो जिस भाषा में समझें. उस भाषा में उसको समझायें.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही