Search

 
 
 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, जातिवादी राजनीति करने वाले दंगाइयों के हमदर्द

सीएम योगी आदित्यनाथ ने याद दिलाया कि 2017 से पहले उत्तरप्रदेश में भय, दंगे और अराजकता का माहौल था   बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे. सीएम योगी ने पूछा,  वे कौन लोग थे जो जातिवादियों का समर्थन पाते थे.
 

Lucknow :   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जातिवादी राजनीति पर हमलावर होते हुए कहा, जब भी विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ती है. परिवारवादी-जातिवादी ताकतें फिर से सिर उठाकर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश में लग जाती है.  

 

 
सीएम योगी ने गोरखपुर में रेल उपरिगामी सेतु और 4 लेन मार्ग पर फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने कहा, जो लोग जातिगत राजनीति करते रहे हैं, वे अब दंगाइयों के हमदर्द बन कर सामने आ रहें हैं. योगी का इशारा सपा की ओर था.


योगी ने कहा, अब जब दंगाइयों को प्रदेश से खदेड़ दिया गया है, तो दंगाइयों के ये समर्थक नाखुश हैं. कहा कि जो दंगाइयों के हमपरस्त थे, दंगाइयों के सामने अपनी नाक रगड़ते थे, आज जब दंगाई अपने बिल में जा छिपे हैं और प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है तो उनके  सारे हमदर्दों को दर्द हो रहा है. सब परेशान हैं. 


सीएम योगी आदित्यनाथ ने याद दिलाया कि 2017 से पहले उत्तरप्रदेश में भय, दंगे और अराजकता का माहौल था   बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे. सीएम योगी ने पूछा,  वे कौन लोग थे जो जातिवादियों का समर्थन पाते थे.


प्रदेश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ करते थे.  उन्होंने कहा, आज प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ है. आज गोरखपुर की पहचान मच्छर, इंसेफेलाइटिस से नहीं बल्कि विकास के कारण होती है. अब यूपी उपद्रव  प्रदेश नहीं बल्कि उत्सव प्रदेश है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही