Search

 
 
 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, आने वाला समय सनातन का है,  हिंदू समाज को तोड़ने वालों से सावधान रहें

योगी आदित्यनाथ ने कहा, सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका लेने वाले लोग हिंदू समाज को तोड़ने में पूरी ताकत लगा रहे हैं. बांग्लादेश पर इनके मुंह बंद हैं. इनके मुंह पर किसी ने फेवीकोल चिपका दिया है, एक शब्द नहीं निकल रहा है. तंज कसा कि कैंडिल मार्च नहीं निकाल रहे हैं. योगी ने देश की जनता को आगाह करते हुए कहा, यह हम सबके लिए चेतावनी है. कहा कि आपको बांटने की साजिश करने वाले ये लोग कभी भी आपके हितैषी नहीं हो सकते.
 

Prayagraj  :  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र स्थित खाक चौक में आयोजित जगदगुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में सनातन की रक्षा का उद्घोष किया.

 

उन्होंने कहा, आने वाला समय सनातन का है, दुनिया में इसका झंडा लहरायेगा. इस क्रम में सीएम ने चेताते हुए कहा, देश में सनातन को चोट पहुंचाने की साजिश हो रही है. 

 

सीएम ने अपने भाषण का शुभारंभ सियावर रामचंद्र की जय, सनातन धर्म की जय, भारता माता की जय, गंगा मां की जय, प्रयागराज और वेणीमाधव की जय के साथ किया. माघ मेला क्षेत्र में हर-हर महादेव गूंज रहा था. 

 

योगी आदित्यनाथ ने याद दिलाया कि इसी धरती से जगदगुरु रामानंदाचार्य ने बंटे हुए समाज को जोड़ने का प्रयास किया था. कहा कि वैसा ही प्रयास आज किये जाने की जरूरत है.

 

सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, वहां जो भी हो रहा है, कोई बोल नहीं रहा है. उनकी इशारा विपक्षी दलों के नेताओं की ओर था.

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका लेने वाले लोग हिंदू समाज को तोड़ने में पूरी ताकत लगा रहे हैं. बांग्लादेश पर इनके मुंह बंद है. इनके मुंह पर किसी ने फेवीकोल चिपका दिया है, एक शब्द नहीं निकल रहा है. तंज कसा कि कैंडिल मार्च नहीं निकाल रहे हैं. 


 .
योगी आदित्यनाथ ने देश की जनता को आगाह करते हुए कहा, यह हम सबके लिए चेतावनी है. कहा कि आपको बांटने की साजिश करने वाले ये लोग कभी भी आपके हितैषी नहीं हो सकते. सपा- कांग्रेस का नाम लिये बिना आरोप लगाया कि जब वे सत्ता में थे, तो वे सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते थे.

 

योगी ने कहा, हम  सबका दायित्व बनता है कि  बांटने वाले और तोड़ने वाले लोगों को कभी भी पनपने न दें. दुनिया के अंदर सनातन का झंडा दिव्यता के साथ लहराता दिखे, यह हमारा प्रयास होना चाहिए, तब कोई हिंदू को काटने की हिम्मत नहीं करेगा.


 
उन्होंने संत समाज के महत्व को अहम करार देते हुए कहा, संत समाज जब-जब एक मंच पर आकर उद्घोष करता है, उसका परिणाम भी मिलता है. उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को संतों की एकजुटता का  परिणाम बताया. है.

 

योगी ने कहा,  आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.  कहा कि वे(मोदी) राम मंदिर के शिलान्यास, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए. उन्होंने अयोध्या से सनातन धर्म ध्वज की पताका भी लहराई.  योगी ने बताया कि माघ मेले में अब तक एक करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. इसे आस्था करार दिया.

 

 जन्मोत्सव समारोह में स्वामी सतुआ बाबा महराज, परमार्थ मनिकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महराज, बाघंबरी पीठ के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महराज, अवधेश जी महराज एवं कृपालु देवाचार्य जी सहित अन्य संत  शामिल हुए.  

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही