National News : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर आज मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, भारत पर कई आक्रमण हुए.
आक्रांताओं ने यहां अपने धर्म को थोपने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सनातन धर्म को मिटा नहीं पाया. कहा कि जिन्होंने भी सनातन धर्म को मिटाने का प्रयास किया, वे खुद मिट्टी में मिल गये. वे इतिहास से गायब हो गये.
योगी ने कहा, ब्रजभूमि ही नहीं, वरन् पूरे भारत में श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारा आज से 5 हजार साल पहले दिये गये संदेश की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है.
मुख्यमंत्री ने परित्राणाय साधूनाम विनाशाय च दुष्कृताम...श्र्लोक का जिक्र करते हुए कहा, समाज में फूट डालने और भारत की एकता, अखंडता, आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाली राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी शक्तियों को लेकर श्रीकृष्ण ने 5 हजार साल पहले ही उनके अंजाम पर पहुंचाने की बात कही थी.
बता दें कि आज शाम सीएम योगी लखनऊ पुलिस लाइंस में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस क्रम में सीएम योगी देर रात गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

