Search

 
 
 

योगी ने राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण किया, कहा, सालार गाजी मसूद का मेला नहीं लगेगा

योगी ने चेताया कि विदेशी आक्रांता के नाम पर यहां कोई आयोजन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि गाजी के नाम पर लगने वाल मेला हमने  बंद कर दिया है.
 

Lucknow  : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बहराइच में सुहेलदेव स्मारक का उद्घाटन किया. साथ ही उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने यहां विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. कार्यक्रम में योगी विदेशी आक्रांताओं के महिमामंडन को लेकर करारा हमला बोला. 

 

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि 20- 25 हजार सैनिकों का साथ लेकर राजा सुहेलदेव ने डेढ़ लाख सैनिकों वाले सालार गाजी मसूद के छक्के छुड़ाये. उसे जिंदा पकड़ा.   

 


अपने भाषण में योगी ने कहा, जो लोग आज जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं, उनसे हम पूछना चाहते हैं कि  सरदार पटेल का महिमा मंडन नहीं, लेकिन जिन्ना का महिमा मानदंड करते रहे. आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जिन्ना का महिमा मंडन करती रही है.

 

योगी ने चेताया कि विदेशी आक्रांता के नाम पर यहां कोई आयोजन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि गाजी के नाम पर लगने वाल मेला हमने  बंद कर दिया है. इतिहास में जिसे भुला दिया  गया, हम उनका गौरव वापस दिलाएंगे. योगी ने कहा, मेला महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लगना चाहिए,

 

गाजी सालार मसूद के नाम पर नहीं.  गाजी सालार मसूद के नाम पर सभी मेले और उत्सवों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. योगी ने कहा दशकों से यह मांग हो रही थी. सालार गाजी की पूजा नहीं होनी चाहिए.

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही