Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी के मंत्री ने चेताया…पकड़े जायें तो हाय-तौबा न करें अपराधी, गाड़ी पलट भी सकती है

Lucknow : अपराधी अगर पकड़े जायें तो बहुत हाय-तौबा न करें, क्योंकि गाड़ी पलट भी सकती है. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उत्तरप्रदेश भाजपा के महामंत्री जेपीएस राठौर ने खुलेआम यह चेतावनी अपराधियों को दी है. प्रयागराज में हुए गोलीकांड को लेकर उनका बयान सामने आया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से अपराधियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा, मैं अपराधियों से कहना चाहता हूं कि अगर पकड़े जाएये तो बहुत हाय-तौबा न करें, क्योंकि गाड़ी पलट भी सकती है. इसे भी पढ़ें : सपा">https://lagatar.in/sp-mp-shafiqurrahman-burke-said-murder-is-happening-mob-lynching-is-happening-muslims-are-being-oppressed/">सपा

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले, मर्डर हो रहे हैं, मॉब लिंचिंग हो रही है, मुसलमानों पर हो रहा है जुल्म

जेपीएस राठौर ने कहा, विपक्ष का काम आरोप लगाना है

मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सदन में ही कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे. अब इसकी शुरुआत हो चुकी है., किसी भी तरह के अपराध और अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा. कहा कि आपने देखा, प्रयागराज में क्या हुआ. सभी अपराधी डरे हुए हैं. विपक्ष के आरोपों पर जेपीएस राठौर ने कहा, विपक्ष का काम आरोप लगाना है. मैं कहता हूं कि हर तरह का अपराध कम हुआ है. इसे भी पढ़ें : मार्च">https://lagatar.in/adani-group-will-make-pre-payment-of-790-million-loan-by-the-end-of-march-shares-of-the-company-surge/">मार्च

अंत तक 790 मिलियन डॉलर लोन का प्री-पेमेंट करेगा अडानी ग्रुप, कंपनी के शेयरों में आयी जोरदार तेजी

दोषी किसी भी पार्टी का हो, छोड़ा नहीं जायेगा...

प्रयागराज में गोलीकांड को अंजाम देने वालों में शामिल सदाकत खान की भाजपा नेता के पति के साथ फोटो को लेकर मंत्री ने कहा, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. सख्त सजा मिलेगी. दोषी किसी भी पार्टी का होगा, वो भी बख्शा नहीं जायेगा. बताया जाता है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में रहनेवाला सदाकत खान एलएलबी का स्टूडेंट है. खबर है कि सदाकत के कमरे में ही शूटरों की बैठक हुई थी. इसे भी पढ़ें : Man">https://lagatar.in/pm-modi-episode-of-man-vs-wild-again-in-headlines-bear-grylls-shared-on-twitter/">Man

Vs Wild का पीएम मोदी वाला एपिसोड फिर सुर्खियों में, Bear Grylls ने ट्विटर पर शेयर किया

साबरमती जेल में बंद अतीक ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रची

प्लानिंग का रोड मैप यहीं तैयार हुआ था. जान लें कि सदाकत गिरफ्तार हो चुका है. सूत्रों के अनुसार पूछताछ में सदाकत ने बताया कि साबरमती जेल में बंद अतीक ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रची. उसके कहने पर दो लोग बरेली जेल में बंद अशरफ से मिलने पहुंचे थे. जहां शूटरों का नाम और हत्या का पूरा प्लान तैयार हुआ. सूत्रों के अनुसार यूपी एसटीएफ ने बरेली जेल में अशरफ से मिलने वालों का ब्यौरा मांगा है.

क्या यह सरकार न्यायालय को नहीं मानेगी?

जेपीएस राठौर के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा, कोई कुछ भी बोले. लेकिन कानून और संविधान अपनी जगह पर है. क्या यह सरकार न्यायालय को नहीं मानेगी. कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश ने कहा कि डायलॉग से हालत नहीं सुधरेंगे. अखिलेश ने योगी सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा... आपने मिट्टी में मिला देंगे डायलॉग बोल दिया. लेकिन कानपुर देहात से लेकर अमेठी तक हर जगह वारदात हो रही हैं. इसका क्या? [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही