Search

 
 
 

हरियाणा : युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का आरोप- जय श्री राम नहीं कहने पर मारा, पुलिस ने किया इनकार

 

Mewat : हरियाणा के मेवात में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. युवक का नाम आसिफ बताया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों ने उसे जय श्री राम कहने को कहा, नहीं कहने पर उसे पीट-पीटकर मार डाला. लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है. पुलिस का कहा है कि आपसी रंजिश में युवक की हत्या की गयी है.

जय श्री राम नहीं कहने पर हुई हत्या - परिजन


आसिफ एक जीम ट्रेनर थे. बताया जा रहा है कि आसिफ अपने चचेरे भाई के साथ मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रहा था. सभी गाड़ी से आये लोगों ने उसे रोका और उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने बताया कि चचेरे भाई के बयान में कही भी यह जिक्र नहीं किया कि जिम ट्रेनर को जय श्रीराम कहने के लिए मजबूर किया गया था. लेकिन बाद में परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ और उसे अपहरणकर्ताओं ने पकड़कर `जय श्री राम` कहने के लिए मजबूर किया था

असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा.

इस घटना के बाद AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा. ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि `अल्लाह युवक के परिवार को सब्र और बचे लोगों को शिफा दे. चरमपंथी हिंदुत्ववादी आपे से बाहर हो गए हैं. @mlkhattar आपके शासन ने ऐसे असभ्य जानवरों का हौसला बढ़ाया है क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें परिणाम भुगतने नहीं होंगे. गुंडों को गिरफ्तार करो और न्याय के कटघरे में लाओ.

आपसी रंजिश में हुई हत्या- पुलिस


पुलिस ने कहा कि ये मॉब लिंचिंग नहीं है. एक ही गांव के युवकों के दो समूहो के बीच दुश्मनी के चलते यह घटना हुई है. इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिसमें से छह लोगों पुलिस ने को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही