Search

 
 
 

चाईबासा के कुजू नदी के इचाघाट पर युवक की डूबने से मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के राजनगर थाना अंतर्गत कुजू नदी के इचा घाट पर स्नान करने के दौरान डूब जाने से 39 वर्षीय मधुसूदन नायक की मौत हो गई. मृतक पोटका के हल्दीपोखर गुडभांगा गांव के रहने वाला था. वह शुक्रवार को इच्छा गांव में अपने मामा घर शादी समारोह में आया हुआ था.
 

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के राजनगर थाना अंतर्गत कुजू नदी के इचा घाट पर स्नान करने के दौरान डूब जाने से 39 वर्षीय मधुसूदन नायक की मौत हो गई. मृतक पोटका के हल्दीपोखर गुडभांगा गांव के रहने वाला था. वह शुक्रवार को इच्छा गांव में अपने मामा घर शादी समारोह में आया हुआ था. 

 


रविवार को लगभग सुबह 9:30 बजे स्नान करने के लिए कुजू नदी के इचा घाट गया था. स्नान करने के दौरान नदी बीच में तैर रहा था. उसी दौरान गहरे पानी में डूब गया. उसी घाट में नहा रहे अन्य लोगों ने तुरंत गांव वालों को सूचना दी. ग्रामीणों ने मृतक को नदी से निकाला और चाइबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


घटनास्थल की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक इच्छा गांव अपने मामा के घर शादी समारोह भाग लेने के लिए शुक्रवार को आया था. रविवार को नहाने के दौरान इच्छा घाट नदी में डूब जाने से मौत हो गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही