Search

 
 
 

Palamu News: अर्धनिर्मित मकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अमानत पुल के समीप और निर्मित मकान से युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा निवासी 25 वर्षीय प्रभात कुमार मेहता के रूप में हुई है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अमानत पुल के समीप और निर्मित मकान से युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा निवासी 25 वर्षीय प्रभात कुमार मेहता के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अमानत नदी पुल के समीप एक अर्धनिर्मित मकान में स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी हत्या कर शव को वहां छिपा कर रख दिया गया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव एक-दो दिन पहले ही उक्त स्थान पर फेंका गया है.

Uploaded Image

स्थानीय लोगों ने अर्धनिर्मित मकान में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पाटन और लेस्लीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. जिस स्थान पर शव मिला है, वह दोनों थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

प्रभात के अपहरण के मामले में उनके पिता ठाकुर दयाल मेहता के लिखित आवेदन पर 25 जुलाई 2026 को पाटन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में कुड़वा निवासी राहुल कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है.

 

रविवार शाम को अमानत नदी पुल के समीप एक अर्धनिर्मित मकान से प्रभात का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपहरण के मामले में शव मिलने के बाद अब पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है.

 

इस संबंध में पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही