Search

 
 
 

Dhanbad News: गोविंदपुर में नदी किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियाला पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय के पीछे नदी किनारे झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियाला पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय के पीछे नदी किनारे झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बेलाल अंसारी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना गोविंदपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई.

Uploaded Image

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमसीएच भेज दिया है.

 

इस संबंध में गोविंदपुर थाना के एएसआई तपन कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है.उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही