Giridih News : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई. साथ ही शव के अलग-अलग हिस्से अलग-अलग स्थानों पर कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं. इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है.
आसपास के लोगों से भी जुटाई जा रही जानकारी
घटना के बाद पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक की पहचान कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.
फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत कहीं किसी आपराधिक घटना से जुड़ी तो नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

