Jamtara: धनबाद जिले के चिरकुंडा की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी की तलाश में बुधवार को करमाटांड़ थाना पहुंची. युवती ने आरोप लगाया कि छह वर्षों तक प्रेम संबंध रखने और शादी का भरोसा देने के बाद उसका प्रेमी अब शादी से मुकर गया है. युवती के आरोपों और उसके द्वारा दिखाए गए फोटो एवं वीडियो को देखने के बाद पुलिस मामले की प्रारंभिक जांच के लिए उसे साथ लेकर कथित प्रेमी के घर पहुंची.
इसे भी पढ़ें:
मामला करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टोला कोंद्राटांड़ गांव का है. 23 वर्षीय युवती (पहचान गोपनीय रखते हुए बदला हुआ नाम नयन कुमारी) ने बताया कि वह बीए ऑनर्स की छात्रा है तथा बेंगलुरु में नौकरी करती है. उसके अनुसार, वह गांव के गोपाल मंडल के पुत्र राहुल कुमार को पिछले छह वर्षों से जानती है. दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर प्रेम संबंध बना. युवती का आरोप है कि राहुल ने शादी का सपना दिखाया, साथ घूमता-फिरता रहा, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है.

युवती की शिकायत पर पुलिस उसके साथ राहुल के घर पहुंची. पुलिस को देखते ही राहुल मौके से फरार हो गया. वहीं राहुल की मां ने कहा कि यदि उनका बेटा विधिवत शादी कर किसी लड़की को घर लाता तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन इस तरह की स्थिति उन्हें स्वीकार नहीं है.
प्रेम प्रसंग और युवती के पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंचने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण राहुल के घर के बाहर जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बाद में राहुल के अन्य परिजन करमाटांड़ थाना पहुंचे और युवती से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की बात कही. इसके बाद पुलिस युवती को वापस थाना ले आई.
थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि धनबाद जिले के चिरकुंडा से एक युवती प्रेमी से मिलने आए थे. मामला को बिगड़ते देख पुलिस पहुंचकर शांत कराया लड़की को थाना लाया और लड़के को बुलाया गया लेकिन परिजन आए लेकिन लड़के नहीं आए हमारे यहां के मामले नहीं है यह सब धनबाद में मिले थे और वही से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसलिए लड़की वापस अपने घर चल गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment