Search

 
 
 

Giridih News: डुमरी में वज्रपात से युवती की मौत

जिले के डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से घनश्याम महतो की पुत्री सोनी कुमारी की मौत हो गई.
 

Giridih:  जिले के डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से घनश्याम महतो की पुत्री सोनी कुमारी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढस बंधाया.  

 

विधायक ने मृतका के परिजनों से बात कर सरकारी मुआवजे की शीघ्र व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए  साथ ही उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार की मदद समय पर मिलनी चाहिए ताकि परिवार को कुछ राहत मिले. 

 

स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक और मानवीय सहायता देने की मांग की. घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही