Search

 
 
 

Latehar News: कुएं में मिला युवती का शव, शौच के लिए निकली थी घर से

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव के एक कुएं से शुक्रवार को युवती का शव बरामद हुआ है. युवती की पहचान नंदनी कुमारी के रूप में की गई है.
 
Latehar News

Latehar: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव के एक कुएं से शुक्रवार को युवती का शव बरामद हुआ है. युवती की पहचान नंदनी कुमारी के रूप में की गई है. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. 

इसे भी पढ़ें: 

मृतका की माता मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि नंदनी कुमारी सुबह शौच के लिए घर के पास ही गई थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान पास स्थित कुएं में नंदनी का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. 

Uploaded Image

युवती का शव

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला कुएं में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही