Search

 
 
 

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज 21 से

झारखंड सरकार का आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज 21 नवंबर यानि शुक्रवार से होगा. सीएम हेमंत सोरेन इसकी शुरुआत करेंगे.
 

Ranchi : झारखंड सरकार का आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज 21 नवंबर यानि शुक्रवार से होगा. सीएम हेमंत सोरेन इसकी शुरुआत करेंगे. यह कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा. इसका उद्देश्य आमजनों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है.

 

 क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य

•    आमजनों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना.
•    आमजनों से योजनाओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करना.
•    आवेदनों का निष्पादन करना.
•    लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को प्रदान करना.
 

कार्यक्रम की विशेषताएं

•    पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन.
•    लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को उपलब्ध कराना.
•    व्यक्तिगत योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लागू करने की दिशा में पहल करना.
•    प्राप्त शिकायतों को पोर्टल पर रजिस्टर्ड करना और ऑन स्पॉट निवारण करना.

 

ये योजनाएं हैं शामिल

•    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
•    अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
•    अबुआ आवास योजना
•    मुख्यमंत्री पशुधन योजना
•    बिरसा हरित ग्राम योजना
•    किसान क्रेडिट कार्ड
•    सर्वजन पेंशन योजना
•    सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना
•    हरा राशन कार्ड
•    बिरसा सिंचाई कूप संवरद्धन योजना
•    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
•    गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
•    जाति-आवासीय-आय प्रमाण पत्र
•    किसान क्रेडिट कार्ड

 

14 वरीय आईएएस अफसर जिला प्रभारी नियुक्त

हेमंत सरकार की आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा अभियान के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के सघन पर्यवेक्षण तथा संबंधित जिलों के उपायुक्त को सतत मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वरीए आईएएस अफसरों को जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

किस जिले के कौन अफसर बनाए गए प्रभारी

नाम                 आवंटित जिला
सुनील कुमार             बोकारो, धनबाद
राहुल कुमार पुरवार         गुमला
अमिताभ कौशल             रांची
राजेश कुमार शर्मा         सिमडेगा
अब्बुबकर सिद्धकी पी०         कोडरमा, गिरिडीह
प्रवीण कुमार टोप्पो         पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा
प्रशांत कुमार             देवघर व जामताड़ा
कृपानंद झा             पलामू व गढ़वा
मनोज कुमार             खूंटी व पूर्वी सिंहभूम
चंद्रशेखर             लोहरदगा व लातेहार
जितेंद्र कुमार सिंह         हजारीबाग व रामगढ़
अरवा राजकमल             चतरा
उमाशंकर सिंह             गोड्डा व दुमका
मुकेश कुमार             साहेबगंज व पाकुड़

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही