Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन से 6 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

नबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में रविवार को स्टेशन परिसर में गश्त और चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक युवक को 6.18 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: धनबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में रविवार को स्टेशन परिसर में गश्त और चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक युवक को 6.18 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है.

इसे भी पढ़ें: 

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन और सहायक सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में निरीक्षक प्रभारी धनबाद की ओर से गठित टीम ने यह कार्रवाई की. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट धनबाद और सीआईबी धनबाद के अधिकारी एवं जवान स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के कालका छोर पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. 

Uploaded Image

गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग से छह पैकेट गांजा बरामद हुआ. जिसका कुल वजन करीब 6.180 किलोग्राम था. इसके अलावा उसके पास से एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया गया.

 

पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान गणेश सिंह (28) के रूप में हुई है जो गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखो गुंडी कला का रहने वाला बताया गया है.

 

पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि केंदुआडीह धनबाद निवासी उसके दोस्त दीपक कुमार ने उसे धनबाद से हजारीबाग रोड स्टेशन तक गांजा पहुंचाने के लिए दिया था. वहां पहुंचने के बाद गांजा किसी अन्य व्यक्ति को सौंपा जाना था जिसका नाम-पता उसे मालूम नहीं था. इसके एवज में उसे 5 हजार रुपये मिलने थे.

 

रेल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही