Ranchi: रांची में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कोकर चौक स्थित सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के सामने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें:
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल अग्रवाल, कोकर सरना टोली निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक और सिल्वर फॉयल में पैक ब्राउन शुगर की 13 पुड़िया, जिसका कुल वजन 3.87 ग्राम है, बरामद किया. इसके अलावा आरोपी के पास से वनप्लस कंपनी का एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर 500 से 600 रुपये प्रति पुड़िया की दर से बेचता था. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संजीव बेसरा, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक राणा, विकास प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक श्रवण उरांव और आरक्षी सुनील बाखल एवं कुशल लुगुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment