Ranchi News: राजधानी रांची में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित जतरा मैदान के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को अरगोड़ा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि जतरा मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुशांत कुमार कर्ण (30) को गिरफ्तार किया. वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 6 पुड़िया में कुल 1.79 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद बरामद किया है.
छापेमारी टीम में हटिया डीएसपी नीरज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराई समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

