Search

 
 
 

Giridih News: शादीशुदा महिला से मिलने नवादा से पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधा

Giridih News: बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव का रहने वाला युवक झाराढाब में रहने वाली शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को कथित तौर पर एक साथ देख लिया.
 
युवक के साथ महिला को पेड़ से बांधा

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब में एक युवक और शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और युवक की पिटाई की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव का रहने वाला युवक झाराढाब में रहने वाली शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को कथित तौर पर एक साथ देख लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया. युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की सूचना मिलने के बाद गावां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और मारपीट की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही