Search

 
 
 

Jamshedpur News: कदमा में युवक पर बंदूक की बट से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: रामजन्म नगर निवासी राकेश कुमार वर्मा दुर्गा पूजा मेला घूमने के बाद पंडाल के पास बैठे थे. इसी दौरान सात से आठ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया.
 
हमले की पुलिस से शिकायत

Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के ईसीसी फ्लैट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के पास राकेश कुमार वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ललित मीणा कदमा थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

घटना 21 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि करीब दो बजे की है. रामजनम नगर निवासी राकेश कुमार वर्मा दुर्गा पूजा मेला घूमने के बाद पंडाल के पास बैठे थे. इसी दौरान सात से आठ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि शुभम मिश्रा और अमित दुबे ने राकेश को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद शुभम ने उन पर चापड़ से हमला कर दिया, जबकि अमित ने बंदूक के बट से वार किया.

 

राकेश की पत्नी पूजा देवी की लिखित शिकायत के अनुसार, विजय कलुआ, अमन रजक, कुणाल चप्पल और अविनाश उपाध्याय ने भी बांस और बेल्ट से उनकी बेरहमी से पिटाई की. इस हमले में राकेश के सिर, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राकेश को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया. वहां उन्हें सीसीयू-2 में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. उनकी पत्नी पूजा देवी ने कदमा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने जांच में तेजी लाने और हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने संगठित अपराध से जुड़े पहलुओं की भी गंभीरता से जांच करने को कहा है. फिलहाल, पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही