Search

 
 
 

कोरोना मरीज के दाह संस्कार के नाम पर वसूली करने वाले युवकों की पुलिस ने की पिटाई

 

Bokaro : कोरोना संक्रमित मरीज के दाह संस्कार के नाम पर पैसे की वसूली करने वाले लोगों की पुलिस ने पिटाई की है. यह मामला चास थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने चास स्थित श्मशान घाट पर नशेड़ियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस ने इन नशेड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वे श्मशान के आसपास दिखे तो फिर जेल जाएंगे.

 कोरोना संक्रमित मरीज के दाह संस्कार के नाम पर पैसा वसूली करते थे

जानकारी के अनुसार कुछ युवक चास गरगा पुल स्थित मां काली श्मशान घाट पर पहले से नशा किया करते थे. और कोरोना संक्रमित मरीज के दाह संस्कार करने के लिए 5 से 10 हजार रुपये की वसूली करने लगे थे. ये सभी युवक दाह संस्कार के नाम पर लोगों से पहले मदद के नाम पर कुछ रूपया लेनी शुरू की, जैसे ही इन्हें इस बात की जानकारी मिलती थी कि शव कोरोना मरीज का है, इसके बाद उसके परिजनों से सौदा करने लगे. यह सौदा तीस हजार से प्रारंभ होकर पांच हजार तक जाता था. हर दिन पांच से दस शव के अंतिम संस्कार में ये लोग मदद करने के नाम रूपया वसूली का काम किया करते थे.

 पुलिस ने की पिटाई

युवाओं के द्वारा रुपया वसूली की शिकायत श्मशान प्रबंध समिति को मिली, जिसके बाद इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई. शिकायत मिलने के बाद शनिवार को चास थाना की पुलिस के जवान पहुंचे और वैसे युवकों की पहचान की जो कि बेवजह श्मशान में बैठे हुए थे. पहले उनसे पूछताछ की और सही जवाब नहीं देने पर पिटाई की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही