Ranchi News: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में पूजा देखने गये एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. होटवासी रोड नंबर सात निवासी सुशांत राज को कुछ युवकों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. हमले में उसका सिर कई जगहों से फट गया और वह बेहोश हो गया.
इसे भी पढ़ें:
युवक की मां रेखा देवी ने थाने में आवेदन देकर सोने की चेन और पर्स में रखे सात हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है. रेखा देवी के आवेदन के अनुसार, उनका बेटा सुशांत राज पूजा देखने गया था. इसी दौरान आपसी विवाद में शिवम कुमार सिंह, चंदन सिंह, ऋषभ, मयंक राज और उनके 10 से 15 साथियों ने उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

