Jamshedpur News: गोविंदपुर स्टेशन के पास आजाद हिंद ट्रेन से गिरने के कारण पश्चिम बंगाल निवासी 29 वर्षीय मिथुन उरांव की मौत हो गई. मिथुन काम के सिलसिले में हावड़ा से पुणे जा रहे थे. इसी दौरान गोविंदपुर स्टेशन के पास वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मिथुन के परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग जमशेदपुर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें:
बताया गया कि मिथुन रविवार को अपने घर से निकले थे. इसके बाद हावड़ा से ट्रेन पकड़कर काम के सिलसिले में पुणे जा रहे थे. गोविंदपुर स्टेशन के पास अचानक ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ. परिजनों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

