Search

 
 
 

Dhanbad News: गोविंदपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मोहर्रम के दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर स्थित अपना नर्सिंग होम के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई.
 

Dhanbad: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मोहर्रम के दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर स्थित अपना नर्सिंग होम के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी बाइक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया. मृतक की पहचान पथुरिया निवासी रियाज अंसारी के पुत्र शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि शाहबाज की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक सहित मौके से फरार हो गया. हादसे की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. हालांकि फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण अब तक फरार चालक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही