Search

 
 
 

Ramgarh News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

Ramgarh News: परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को रजरप्पा मोड़ के समीप सड़क पर रखकर जाम कर दिया गया. जाम की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो व मो एकबाल जाम स्थल पहुंचे. और ग्रामीणों व परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया.
 
दुर्घटना के बाद सड़क पर लगा जाम

Ramgarh News: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के गोला धमना टांड गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष कुमार दास पिता तापेश्वर रविदास की मौत हो गई. साथ ही एक अन्य युवक घायल हो गया है.

 

जानकारी के अनुसार मनीष अपने चचेरे भाई अमर रविदास के साथ बोकारो जिले के गोमिया अंतर्गत नरकी गांव से अपने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था. इसी दौरान धमनाटांड़ के समीप बोकारो की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया. हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें:

वहीं उनके चचेरे भाई ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों के आग्रह पर उसे सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया.

 

परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को रजरप्पा मोड़ के समीप सड़क पर रखकर जाम कर दिया गया. जाम की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो व मो एकबाल जाम स्थल पहुंचे. और ग्रामीणों व परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन लगभग एक घंटे बीत जाने के बावजूद शाम छह बजे तक जाम नही हट पाया. उधर जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही