Search

 
 
 

रांची के बुंडू में सड़क हादसे में युवक की मौत

राजधानी रांची के बुंडू थाना इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम दिलीप कुमार महतो और पिता का नाम दिलीप कुमार महतो है. मृतक युवक तमाड़ इलाके का रहने वाला है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के बुंडू थाना इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम दिलीप कुमार महतो और पिता का नाम दिलीप कुमार महतो है. मृतक युवक तमाड़ इलाके का रहने वाला है. 

 

यह मामला बुंडू के डमारी मोड़ की है, जहां बाइक एक ऑटो से टकराकर गिर गई. तभी दूसरी ओर से आ रहा ट्रैक्टर युवक पर चढ़ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

 

युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव की पहचान कर परिवार वालों को सूचना दे दी है. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही