Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi: चाकूबाजी में युवक की मौत, खाने-पीने को लेकर हुआ था विवाद

राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तिरिल बस्ती निवासी आशीष के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में  एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तिरिल बस्ती निवासी आशीष के रूप में हुई है.

 

 

जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के बीच खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आशीष को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही