Search

 
 
 

अकाईसिढ़ा झरना में दोस्त संग नहाने गए युवक की डूबने से मौत, शव बरामद

झारखण्ड व ओडिसा सीमा क्षेत्र में स्थित अकाईसिढ़ा (अक्षयशिला) झरना में दोस्तों के संग नहाने गए, एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. ओडिसा के बिसरा थाना क्षेत्र में अकाईसिढ़ा (अक्षयशिला) झरना है.  घटना बीते मंगलवार शाम की है
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): झारखण्ड व ओडिसा सीमा क्षेत्र में स्थित अकाईसिढ़ा (अक्षयशिला) झरना में दोस्तों के संग नहाने गए, एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. ओडिसा के बिसरा थाना क्षेत्र में अकाईसिढ़ा (अक्षयशिला) झरना है.  घटना बीते मंगलवार शाम की है, वहीं बुधवार को काफी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने युवक के शव को बरामद किया. 

 

मृतक की पहचान राउरकेला के सेक्टर-7 निवासी 18 वर्षीय मिलन महापात्रा के रूप में हुई. बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर मिलन महापात्रा अपने दोस्तों संग अकाईसिढ़ा जलप्रपात नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गलती से पानी में फिसल गया और गहरे पानी में चला गया. वहां मौजूद उसके दोस्तों बचाने का पूरा प्रयास किया. लेकिन उसके दोस्त असफल रहे.


घटना के बाद उसके दोस्तो ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी. मंगलवार को ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया. हालांकि, शाम तक मिलन का पता नहीं चल पाने के कारण बचाव अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया. वहीं बुधवार को पुनःतलाशी शुरू की गई और दमकल की टीम ने उसके शव को बरामद किया. घटना के बाद से परिवार में मातम है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही