Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें:
जारी अधिसूचना के अनुसार, 3, 4 और 5 नवंबर को विश्वविद्यालय में सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी. हालांकि, इन तीनों दिनों में विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय, विभाग और परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी. इसके अलावा स्नातकोत्तर (पीजी) में नामांकन की प्रक्रिया भी जारी रहेगी.
विश्वविद्यालय की डीन अकादमिक डॉ नमिता सिंह ने स्पष्ट किया है कि पीजी नामांकन के लिए विभिन्न विभागों की ओर से जारी द्वितीय चयन सूची में शामिल विद्यार्थियों का नामांकन निर्धारित तिथियों पर लिया जाएगा. ऐसे विद्यार्थी 3 से 5 नवंबर के बीच विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना नामांकन करा सकते हैं. इस संबंध में जानकारी विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

