Search

 
 
 

लातेहार के युवक की राजस्थान में हत्या, पलंग के बॉक्स से मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

लातेहार के एक युवक की राजस्थान के उदयपुर में हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बहेराटांड़ निवासी अजय कुमार (23) के रूप में हुई है. राजस्थान पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय के साथ रहने वाले राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. वह पलामू जिले के पांकी का निवासी बताया जा रहा है.
 

Latehar :  लातेहार के एक युवक की राजस्थान के उदयपुर में हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बहेराटांड़ निवासी अजय कुमार (23) के रूप में हुई है. राजस्थान पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय के साथ रहने वाले राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. वह पलामू जिले के पांकी का निवासी बताया जा रहा है. 

 

जानकारी के अनुसार, अजय करीब तीन महीने पहले काम की तलाश में राजस्थान गया था और उदयपुर में एक सरिया फैक्ट्री में काम करता था. उसे काम दिलाने में सदर थाना क्षेत्र के पतरातू गांव निवासी सलीम अंसारी ने मदद की थी. 

 

खाना खाने के दौरान हुआ विवाद

अजय के चचेरे भाई करण कुमार ने बताया कि घटना वाली रात अजय और राहुल ने साथ में खाना खाया था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राहुल ने चाकू से अजय पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

हत्या के बाद आरोपी ने अजय के शव को पलंग के बॉक्स में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया. देर रात जब अन्य मजदूरों को कमरे में कुछ शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोलकर तलाशी ली. इसी दौरान पलंग के बॉक्स से अजय का शव बरामद हुआ. 

 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल शर्मा को उदयपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर एक गांव से गिरफ्तार कर लिया. 

 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अजय के पिता की मौत करीब आठ साल पहले हो चुकी थी. परिवार की जिम्मेदारी अजय के कंधों पर थी. वह अपनी मां और दो छोटे भाइयों का सहारा था. अजय की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने प्रशासन से अजय का शव गांव लाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही