Search

 
 
 

Bokaro News: बेरमो में हाइवा और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Bokaro News: हाइवा करगली वाशरी से कोयला लोड कर फुसरो की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई.
 
सांकेतिक तस्वीर

Bokaro News: बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीग्राम अंबेडकर चौक के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे हाईवा और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. 

 

हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवती को ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया. 

इसे भी पढ़ें:

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हाइवा करगली वाशरी से कोयला लोड कर फुसरो की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही