Search

 
 
 

ओरमांझी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, लोगों में आक्रोश

 
Ranchi: धारदार हथियार से मारकर युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है. घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के चकला की है. जहां शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने सौरभ पांडे नामक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अपराधकर्मियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं सौरभ की हत्या के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने ओरमांझी में सड़क जाम कर दिया. जिस वजह वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. पुलिस लोगों को समझानेबुझाने में जुटी है. जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. इसे पढ़ें-इंग्लैंड">https://lagatar.in/second-t20-match-with-england-team-india-will-come-with-the-intention-of-winning-the-series/">इंग्लैंड

के साथ दूसरा टी-20 मैच: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, कुछ अपराधियों ने सौरभ पर गुप्ती जैसे धारदार हथियार से कान के पास वार किया. वह लहूलुहान होकर चीखने-चिल्लाने लगा और जमीन पर गिर पड़ा. उसकी चीख सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे. तबतक अपराधी मौके से बड़े आराम से भाग चुके थे. लोगों ने जख्मी सौरभ को मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-speeding-car-hit-the-bike-husband-wife-and-child-seriously-injured/">धनबाद:

तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोंका, पति- पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों में आक्रोश

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोग लोग आक्रोशित हो गए. मारे गये सौरभ राज पांडेय के दोस्त और जनप्रतिनिधि अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, साथ ही अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही