Search

 
 
 

Dhanbad News: बर्थडे पार्टी में कहासुनी के बाद हुई युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: अभिजीत की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया. घटना की जांच के दौरान पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इसके आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गई.
 
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस

Dhanbad News: जन्मदिन की पार्टी में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. आरोप है कि 19 अक्टूबर की देर रात एक होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई. गंभीर रूप से घायल अभिजीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस मामले में धनबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार किया है. रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों की परेड कराते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें

जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर की देर रात होटल में बर्थडे पार्टी चल रही थी. इसी दौरान अभिजीत सिंह और सूरज यादव व उसके साथियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सूरज यादव और उसके साथियों ने अभिजीत की जमकर पिटाई कर दी. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

अभिजीत की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया. घटना की जांच के दौरान पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इसके आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गई. इसी क्रम में पुलिस ने सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं मामले में नामजद अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही