Bokaro News: चास स्थित जायका रिजॉर्ट में रविवार को चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय युवा आजसू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.
बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवाओं को सशक्त नेतृत्व और नई जिम्मेदारियां देने के उद्देश्य से युवा आजसू का गठन किया गया है. झारखंड की वर्तमान परिस्थितियों को चुनौती देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेकर राज्य की प्रगति को नई दिशा देनी होगी.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि युवा दिशाविहीन सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहें. राज्य के भविष्य के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है. युवा शक्ति को नेतृत्व, नई सोच को अवसर और संगठन को नई ऊर्जा देना ही युवा आजसू का मुख्य उद्देश्य है.
इस दौरान दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.
केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय महासचिव काशीनाथ सिंह, संजय मेहता, केंद्रीय सचिव दुर्गाचरण महतो, राजेश महतो, नवीन कुमार महतो, युवा नेता बंकिम महतो, किरीटी महतो, बसंत कुमार महतो, रितिक रजक, कृति महतो और प्रभु रजक सहित युवा आजसू के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

