Search

 
 
 

भ्रष्टाचार व अव्यवस्था के खिलाफ युवाओं को आगे आना होगा :  कॉकरोच जनता पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी ने झारखंड में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले संवाददाता सम्मेलन हुआ.
 

Ranchi: कॉकरोच जनता पार्टी ने झारखंड में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले संवाददाता सम्मेलन हुआ. इस दौरान शेख मौसिम और इमाम सफी ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में विफल रही हैं, इसलिए व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है.

 

राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं पांच वर्षीय योजना बन चुकी है. क्योंकि जेपीएससी,जेटेट,समेत अन्य परीक्षाएं समय पर पूरी नहीं हो होती है. इसकी वजह से युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नेताओं ने आरोप लगाया कि कई भर्ती परीक्षाओं को पूरा होने में वर्षों लग रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

 

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि व्यवस्था को साफ-सुथरा और पारदर्शी बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. पार्टी ने युवाओं से सामाजिक और राजनीतिक बदलाव लाना होगा. इसके लिए सभी युवा वर्गों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही