Search

 
 
 

Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस पर जोन्हा में दौड़े युवा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनगड़ा प्रखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जोन्हा में अबुआ अधिकार मंच एवं मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में “रन फॉर एनवायरनमेंट” 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनगड़ा प्रखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जोन्हा में अबुआ अधिकार मंच एवं मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में “रन फॉर एनवायरनमेंट” 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन के महत्व और युवाओं में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा.

इसे भी पढ़ें: 

मैराथन में 250 से अधिक युवाओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से “पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ” का संदेश दिया. विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने आदिवासी समाज के प्रकृति आधारित जीवन-दर्शन और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा को भी रेखांकित किया.

Uploaded Image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एपीसीसीएफ अधिकारी वाई.के. दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा विषय है. जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के बढ़ते दोहन के बीच युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ना जरूरी है.

 

अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक एवं विशिष्ट अतिथि वेदांत कौस्तव ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व पर आधारित है. वहीं मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं तक स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य का संदेश पहुंचाने का प्रयास है. उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और जल-जंगल-जमीन की रक्षा का आह्वान किया.

 

मैराथन में दीपक महतो ने प्रथम, पवन सिंह ने द्वितीय, विनोद करमाली ने तृतीय, संजय महतो ने चतुर्थ और पारसनाथ महतो ने पंचम स्थान हासिल किया. विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित कर कैश अवार्ड प्रदान किया.

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और अतिथियों के बीच पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का सामूहिक संकल्प लिया गया. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी जयराम महली ने किया. इस अवसर पर कृष्णा मुंडा, एतवा बेदिया, सीताराम पातर समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही