Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्निपथ योजना के विरोध में युवा राजद का राजभवन मार्च, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़

Ranchi : अग्निपथ योजना के विरोध में राजद ने राजभवन मार्च निकाला. मार्च राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक पैदल निकाला गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा राजद के कार्यकर्ताओं मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ नारेबाजी की. बता दें कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की राजभवन मार्च भी आज ही आयोजित की गई है. यह मार्च युवाओं को नौकरी एवं अग्निपथ योजना की वापसी की मांग को लेकर किया गया. इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध मार्च निकाला. पढ़ें - एकनाथ">https://lagatar.in/in-maharashtra-eknath-shinde-and-40-mlas-revolt-politics-uddhav-thackeray-may-resign-as-cm/">एकनाथ

शिंदे और 40 विधायकों की बगावत से महाराष्ट्र की सियासत चरम पर, उद्धव ठाकरे दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा
इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-high-courts-suo-motu-cognizance-of-deoghar-court-shooting-court-said-law-and-order-failed/">BIG

BREAKING : देवघर कोर्ट गोलीकांड पर हाईकोर्ट का स्वत: संज्ञान, कोर्ट ने कहा- कानून व्यवस्था विफल

गद्दी छोड़े सरकार, नहीं तो वापस ले अग्निपथ योजना

युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि, अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं के भविष्य से केंद्र की सरकार खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि देश की भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. और ना ही देश के युवा इसे बर्दाश्त करने वाले हैं. देश के युवाओं ने अब अंगड़ाई ली है या तो सरकार को गद्दी छोड़ना होगा, नहीं तो इस योजना को वापस लेना होगा. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/court-refuses-to-grant-bail-to-ranchi-violence-accused-mo-arif-bail-application-rejected/">रांची

हिंसा के आरोपी मो. आरिफ को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत अर्ज़ी खारिज

पैदल मार्च में ये रहे मौजूद

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव, युवा राजद प्रदेश प्रवक्ता मंतोष यादव, कमलेश यादव, रविप्रकाश जयसवाल, विशु विशाल यादव, गायत्री देवी के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें - मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-suspended-ias-pooja-and-cas-custody-increased-ca-requests-release-of-seized-vehicles/">मनी

लाउंड्रिंग केस : निलंबित IAS पूजा और CA की कस्टडी बढ़ी, CA ने जब्त गाड़ियों को रिलीज करने की लगायी गुहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही