Search

 
 
 

Palamu News: जपला-दंगवार रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या

Palamu News: अपराधियों ने युवक की गौली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. युवक को गोली मारने के कारण का पता नहीं चल सका है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Palamu News: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने युवक छोटू सिंह को गोली मार दी. घटना करीब 9 बजे जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर पूरेन्द्र बीघा में घटी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. युवक को गोली मारने के कारण का पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार परिजन युवक को लेकर घर चले गए हैं.

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही